नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद में किसानों और सामाजिक विकास के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में कम्युनिटी इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(केआईसीसीआई) ने शिवेंद्र पटेल को बदायूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। केआईसीसीआई के शीर्ष नेतृत्व ने शिवेंद्र पटेल के संगठनात्मक कौशल, सामाजिक कार्यों और स्थानीय किसान समुदाय के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति के बाद शिवेंद्र पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सचान का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शिवेंद्र पटेल के जिलाध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा के बाद राघवेंद्र सिंह, बी यीशु दास, युष पटेल, हुल आदि ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी।

Discussion about this post