नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद में बिजली कटौती अंधाधुंध तरीके से हो रही है शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। अंधाधुंध बिजली कटौती की चलते जनता परेशान है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अफसरों की नाक तले जिला मुख्यालय पर वीआईपी कॉलोनी आवास विकास में दो दिन से बिजली न आने की वजह से कॉलोनी वासियों का आक्रोश फूट चुका है। आवास विकास के बिजली घर पर लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है और जमकर हंगामा हो रहा है अवरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
बदायूं शहर की आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार से बिजली सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। कुछ इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है तो कुछ इलाके में अघोषित कटौती की वजह से बिजली की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। आवास विकास कॉलोनी में लगातार बिजली की समस्या को लेकर परेशान लोगों में बुधवार की रात 9:00 बजे कॉलोनी वासियों का आक्रोश छूट गया और ट्रांसफार्मर के पास एकत्रित हो गए। इसके बाद आवास विकास बिजली घर पर पहुंच गए और यहां विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर हंगामा किया। ट्रांसफार्मर के पास बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कॉलोनी वासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद की जा रही है।
बता दे की बिजली की समस्या केवल शहर की आवास विकास कॉलोनी में ही नहीं है बल्कि शहर के लगभग सभी हिस्सों में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है जिसकी वजह से आमजन परेशान है और हाहाकार मचा हुआ है। बिजली की घोषित कटौती के चलते भीषण गर्मी में लोगों का घरों में रुकना मुश्किल हो गया है। लोग परेशान है बिजली विभाग का रोस्टर भी पता नहीं चल पा रहा है कि किस समय बिजली आनी चाहिए और किस समय कटौती होनी चाहिए अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते जनता में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है।
अधिकारी नहीं उठा रहे फोन
बिजली विभाग से इन दिनों हर कोई व्यक्ति परेशान है और समस्या से जूझ रहा है क्योंकि जिले में शहर से लेकर देहात तक बिजली की कटौती हो रही है। बिजली की कटौती से परेशान लोग लगातार लाइनमैन से लेकर जेई तक लगातार फोन कर रहे हैं यहां तक की अधिशासी अभियंता और एसडीओ को भी फोन किया जा रहा है। मगर बिजली विभाग के अधिकारी फोन उठाने को तैयार नहीं है इससे जनता में और ज्यादा आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सलारपुर बिजली घर सहित 50 गांव में अंधाधुंध कटौती
बिजली विभाग इन दिनों आम जनमानस को रुलाने का काम कर रहा है। शहर के पड़ोसी बिजली घर खेड़ा नवादा और सलारपुर नवादा न्यू, सिलहरी सहित बिजली घरों के 50 गांव में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है पिछले 8 दिन से रोस्टर तोड़कर मनमानी तरीके से बिजली की कटौती हो रही है। इस भयंकर गर्मी के बीच आमजन परेशान है वहीं किसानों की फैसले भी सूखने को हो गई हैं लेकिन बिजली की सप्लाई पर्याप्त नहीं मिल पा रही है।

Discussion about this post