• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गोवंश की समस्याओं पर गोशालाओं की व्यवस्थाएं देखने निकले विधायक और अफसर

Naya Badaun by Naya Badaun
January 14, 2023
गोवंश की समस्याओं पर गोशालाओं की व्यवस्थाएं देखने निकले विधायक और अफसर

गोशाला निरीक्षण।

ShareShareShare

बदायूं। जिले भर में गो संरक्षण के तहत गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं देखने के लिए एक साथ अफसर गांव की ओर निकल पड़े। शनिवार को विधायक दातागंज ने गौशाला जाकर निरीक्षण किया तो वहीं डीएम और एसएसपी व सीडीओ ने भी गोशालाओं का निरीक्षण किया है। डीएम मनोज कुमार ने आदेश दिया कि सभी एसडीएम व बीडीओ और अन्य अधिकारी जाकर संबधित गांव की गोशाला को देखें। इसके बाद जहां दिन में कुछ निरीक्षण किया तो कुछ अधिकारियों ने रात को जाकर निरीक्षण किया है। सीडीओ खुद रात में गोशाला चेक करने निकले। अधिकारियों ने गोशालाओं में जाकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर कराया है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने भी अहिरवाहा व मलिकपुर जाकर गोशाला का निरीक्षण किया है।

गोशाला का निरीक्षण करने पहुंची डीपीआरओ।

गोशाला देखने डीएम.एसएसपी पहुंचे गांव
डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डा. ओपी सिंह ने दहगवां के सिलहरी की गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने केयर टेकर से गोशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव व अधिकारियों से जानकारी ली। गौशाला में 18 गौवंश मिलें। उन्होने निर्देश दिए कि और गौवंशों की संख्या बढाई जाए। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि गौशाला में चाराए पानीए बिजलीए अलाव आदि की व्यवस्था रहनी चाहिए। लोगों को गौशाला में भूसा दान देने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसएसपी।

 

दातागंज विधायक ने बसेला में किया निरीक्षण
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल पहुंचकर अभियान के तहत निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने अपने हाथों से पशुओं को चारा भी खिलाया है। एसडीएम रामशिरोणी से कहा कि व्यवस्थाओं पर नजर रखें।

गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक दातागंज।

सीडीओ ने रात को जाकर चेक की गोशाला
सीडीओ केशव कुमार ने औचक रूप से ब्लाक दातागंज के गांव पापड़ हमजपुर के गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 51 गोवंश मिले। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। वहीं बसेला में 75 पशु मिले। सीडीओ ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ।
Previous Post

मकर संक्रांति के पर्व पर जिले भर में धार्मिक अनुष्ठान एवं खिचड़ी भोज

Next Post

हजरत गूंगे शाह की दरगाह पर चादरपोशी कर पूर्व विधायक ने मांगी अमन चैन की दुआ

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version