• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

यूपी के बदायूं में किसना ने खोला 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम

Naya Badaun by Naya Badaun
May 25, 2026
यूपी के बदायूं में किसना ने खोला 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद मुख्यालय पर शहर के पटेल मार्केट के सामने किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया और बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस नए शोरूम के साथ किसना ने क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति को और विस्तार दिया है।

यूपी महत्वपूर्ण एवं संभावनाओं से भरा बाजार
हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरपूर बाजार है। यहां उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और बढ़ती आकांक्षाएं विकास के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। बदायूं में हमारे 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत हर घर किसना के हमारे विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश के हर परिवार तक नेचुरल डायमंड ज्वेलरी पहुंचाई जा सके।

बदायूं की जनता को भरोसेमंद शोरूम
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि हम बदायूं के ग्राहकों के लिए एक ऐसा शोरूम लेकर आए हैं, जहां उन्हें भरोसेमंद कारीगरी, आधुनिक डिज़ाइन और प्रीमियम ज्वेलरी शॉपिंग का शानदार अनुभव मिलेगा। विशाल और आकर्षक रिटेल वातावरण में तैयार यह शोरूम त्योहारों, दैनिक उपयोग, सॉलिटेयर, हल्के वजन की डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज प्रस्तुत करता है, जो आधुनिक ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

 


सामाजिक सरोकार में आगे किसना
किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स अनमोल गुप्ता एवं अनुपम जिमी ने कहा कि किसना जैसे भरोसेमंद, नवाचार और गुणवत्ता से जुड़े प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है। किसना के बढ़ते रिटेल सफर का हिस्सा बनना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि बदायूं के ग्राहक ब्रांड की उत्कृष्ट कारीगरी और विविध उत्पादों को बेहद पसंद करेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किसना ने लॉन्च अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान तथा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में
साल 2005 में शुरू हुआ किसना, हरी कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। हर घर किसना के विजन के साथ ब्रांड ने भारत के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स के जरिए मजबूत उपस्थिति बनाई है। वर्तमान में देशभर में किसना के 153 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम हैं। माइंस से मार्केट तक नैतिक रूप से प्राप्त किए गए हीरों के साथ किसना अपने ग्राहकों को अनूठे डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराता है। ब्रांड की उत्पाद श्रृंखला में रिंग्स, इयररिंग्स, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, बैंगल्स, ब्रेसलेट्स, नोज़ पिन और पुरुषों की ज्वेलरी शामिल हैं, जो 9KT, 14KT, 18KT और 24KT गोल्ड में उपलब्ध हैं। सभी उत्पाद 100 फीसदी IGI प्रमाणित एवं BIS हॉलमार्क युक्त हैं। कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 फीसदी बायबैक और 95 फीसदी एक्सचेंज वैल्यू की सुविधा भी प्रदान करती है।

ग्राहकों को दी जा रही भारी छूट
24 मई को भव्य उद्घाटन के अवसर पर किसना ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आया है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 फीसदी तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, लॉन्च डे पर नेचुरल डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर ग्राहकों को अतिरिक्त 5 फीसदी की विशेष छूट भी दी गई।

ओल्ड-गोल्ड एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध
किसना डायमंड एंड ज्वेलरी पर ग्राहकों के लिए किसना का ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए पुराने सोने पर शून्य फीसदी कटौती की सुविधा मिलेगी। इससे ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को अधिकतम मूल्य पर नए और आकर्षक डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी डिजाइनों में अपग्रेड कर सकेंगे।

Previous Post

प्रधानमंत्री का आवाहन : सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने साइकिल से कार्यक्रमों में की सहभागिता

Next Post

योग कक्षा में मेधावियों को किया सम्मानित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version