• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आंबेड़कर के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा आत्मनिर्भर भारत : रजनीकांत माहेश्वरी

Naya Badaun by Naya Badaun
April 17, 2026
आंबेड़कर के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा आत्मनिर्भर भारत : रजनीकांत माहेश्वरी
ShareShareShare

नया बदायूं,संवाददाता।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के तहत जिले की विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित विधानसभा की संगोष्ठी कार्यक्रम किये गये। जिसमें बिल्सी विधानसभा का त्रिपाठी बारात घर बिल्सी में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, अनसूचित मोर्चा क्षेत्रीय संयोजक बुद्धपाल सिंह तथा सहसवान में माहेश्वरी होस्टल में उत्तर प्रदेश डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक भूपेंद्र सिंह, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल साथ ही शेखूपुर विधानसभा का ग्राम ऊनौला में उत्तर प्रदेश डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल ने संगोष्ठी को संबोधित किया। यहां अनसूचित मोर्चा क्षेत्रीय संयोजक बुद्धपाल सिंह, पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर, भगवान सिंह मौर्य, जिला मंत्री अजय तोमर, जिलाध्यक्ष धीरज पटेल, मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, चेयरमैन बिल्सी ज्ञानदेवी सागर, राहुल देव शाक्य, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, ओमप्रकाश सागर, अर्चित सिंह, शेखर सक्सेना, तेजस्वी सागर मौजूद रहे।

बाबा साहेब के सपनों को किया साकार
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के सबसे बड़े संरक्षक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

संविधान की मूल भावना को मजबूत कर रही है मोदी-योगी सरकार
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करने की दिशा में आज भाजपा सरकार दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने सामाजिक न्याय को नई दिशा दी है, जहां हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं ने गरीबों, दलितों और वंचितों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता
डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक, उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह ने कहा बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान आज भारत की शक्ति का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना, समानता, न्याय और अधिकार को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार भी गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है भाजपा सरकार
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा डॉ. अंबेडकर का संविधान हमें केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा आज आवश्यकता है, कि हम सभी संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की सरकार ने बाबा साहब के विचारों को नीतियों में शामिल करते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है।

Previous Post

तीन दिन से लापता बुजुर्ग का तालाब में मिला शव

Next Post

बिजली झंपर सही करने खंभा पर चढ़े युवक की करंट से मौत, शव जला

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version