• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिना अनुमति निकाली शोभायात्रा और तेज आवाज में बचाया डीजे, दूसरे पक्ष के विवाद पर दौड़े अफसर

Naya Badaun by Naya Badaun
February 1, 2023
बिना अनुमति निकाली शोभायात्रा और तेज आवाज में बचाया डीजे, दूसरे पक्ष के विवाद पर दौड़े अफसर

बदायूं शहर में शोभायात्रा में विवाद।

ShareShareShare

बदायूं। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाके में जाहरवीर बाबा की शोभायात्रा प्रशासन की बिना किसी अनुमति के भक्तों द्वारा निकाली जा रही थी। जिसमें तेज ध्वनि डीजे बज रहा था। पुलिस ने आवाज कम करने की बात कही तो भक्तों व पुलिस के बीच झड़प होने लगी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी विरोध किया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करा दिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटे सरकार की दरगाह के पास बाईपास जाहरवीर बाबा का मंदिर बना हुआ था। कुछ दिन पहले मंदिर का जीर्णोंद्वार कर विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया। बुधवार को मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए मुहल्ला कबूलपुरा से होकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में होकर गुजर रही थी। शोभायात्रा में ट्रैक्टर.ट्रालियों पर देवी.देवताओं की मूर्तियां थीं। जिसमें सैकड़ो लोग शामिल थे। शोभायात्रा जैसे ही मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाके में पहुंची। इसी बीच किसी ने संवेदनशील क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने और गलियों में घुमाने की सूचना पुलिस को दी। वहीं लोग विरोध भी करने लगे इसी बीच सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संचालकों से अनुमति दिखाने को कहा। लोगों ने कहा कि थोड़ी देर का कार्यक्रम था। जिसकी वजह से अनुमति नहीं ली।
बताया जा रहा है कि लोग शोभायात्रा को एक धार्मिक स्थल के सामने से ले जाना चाहते थे। जिसकी वजह से दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे की आवाज कम करने को कहा। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी आलोक मिश्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद बिना डीजे के लोग मंदिर तक पैदल पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान साथ रहे।

क्या कहते हैं अधिकारी
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाली जा रही थी मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराया गया और शोभायात्रा को मंदिर के लिए रवाना करा दिया गया। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर पर पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया है।

Previous Post

धूमधाम से मनाया श्रीदक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 21वां स्थापना दिवस

Next Post

छोटा हाथी ने बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षामित्र सहित दो की मौत

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version