• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सपा की अमर्यादित राजनीति के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर

Naya Badaun by Naya Badaun
May 14, 2026
सपा की अमर्यादित राजनीति के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं शहर के कचहरी स्थित मालवीय आवास पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महोबा के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की। सपा के खिलाफ लगातार महिला मोर्चा की ओर से धरना प्रदर्शन चल रहा है। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला मंत्री रचना शंखधार, राजवती वर्मा, सलोनी पाठक, करुणा सोलंकी, ममता वर्मा, अनीता मिश्रा, गुड्डी राजपूत, नीलू मिश्रा, जय साहू, गार्गी मिश्रा, प्रियंका सिसोदिया, संध्या जोशी, रेखा उपाध्याय, राममूर्ति मौर्य, ममता श्रीवास्तव, रेनू मौजूद रहीं।

सार्वजनिक माफी मांगें सपा सांसद
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा सपा लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का काम कर रही है। महोबा के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की। आगे कहा प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग पूरे देश का अपमान है।

सपा में शिष्टाचार खत्म
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा सपा लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राजनीतिक शिष्टाचार को खत्म करने का काम कर रही है। महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अशोभनीय भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सपा नेताओं की भाषा अब उनके संस्कार और मानसिकता को उजागर कर रही है।

दुनिया की पहचान बने मोदी पर अभद्र टिप्पणी
चेयरमैन उसावां प्रियंका चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत की मजबूत पहचान बन चुके हैं, लेकिन विपक्ष अपनी राजनीतिक हताशा में लगातार अमर्यादित बयानबाजी कर रहा है। सपा के नेताओं को जनता के मुद्दों और विकास की राजनीति से कोई सरोकार नहीं रह गया है। यही कारण है कि उनके सांसद अब राजनीतिक बहस छोड़कर अपमानजनक भाषा का सहारा ले रहे हैं।

देश और लोकतंत्र का अपमान
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा प्रधानमंत्री किसी एक दल के नहीं बल्कि पूरे देश के सम्मान और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग देश और लोकतंत्र दोनों का अपमान है। आगे कहा समाजवादी पार्टी की पहचान अब अराजकता, अभद्रता और विवादित बयानों तक सीमित होकर रह गई है।

राजनीतिक हार की बौखलाहट
ब्लॉक प्रमुख विचित्रा देवी ने कहा समाजवादी पार्टी अब मुद्दों की राजनीति छोड़कर अभद्रता की राजनीति पर उतर आई है। महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का बयान उनकी हताशा और राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा।

Previous Post

डीएम की फटकार के बाद नगर पालिका ने बनवाया डिवाइडर

Next Post

2027 के महासंग्राम को भाजपा तैयार करेगी वैचारिक एवं संगठनात्मक योद्धा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version