• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बारह साल विश्वास और विकास- जनता के भरोसे की पहचान बने : राजीव कुमार गुप्ता

Naya Badaun by Naya Badaun
May 28, 2026
बारह साल विश्वास और विकास- जनता के भरोसे की पहचान बने : राजीव कुमार गुप्ता
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
भाजपा कार्यालय पर आगामी 05 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाले बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित जिला कार्यशाला को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जा रहे है। इन वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान एवं युवाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान संगठन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। 13 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिनमें समाज के प्रबुद्ध एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं 17 जून को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे आमजन सरकार के विकास कार्यों से अवगत हो सकें। उन्होंने आगे बताया कि 18 एवं 19 जून को किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की होगी। जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादों, तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 08 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध एवं विशिष्ट लोगों से संपर्क किया जाएगा। अंत में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर तक योग शिविर एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व पटल पर मजबूत नेतृत्व और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। जिला कार्यशाला में मंच का संचालन जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल सिंह, चैयरमैन कछला जगदीश लोनिया आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version