नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में विश्व मलेरिया दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर से गांव तक स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया विभाग सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने जन जागरूकता अभियान चलाया। स्कूलों से घरों तक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई एवं मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। अस्पतालों पर एवं गांव देहात में कैंप लगाकर लोगों की जांच भी की गई।
बदायूं जनपद में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश कुमार सारस्वत के नेतृत्व में जनपदभर में अभियान चलाया गया। जिसमें जन जागरूकता पर जोर दिया। अस्पताल, गांव में कैंप लगाकर जागरूक किया गया तथा जांच की गई। मलेरिया निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, उदित यादव द्वारा ब्लॉक समरेर के ग्राम सुखोरा में ग्राम वासियों को घर घर जा कर मलेरिया रोग से रोकथाम बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में जागरूक किया गया। ग्राम में बुखार पीड़ितों की सीएचओ के माध्यम से मलेरिया की जांच कराई गई। मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह, जीशान अंसारी, सनी कुमार व पीएसआई इंडिया संस्था के पर्मवीर सिंह द्वारा ब्लॉक जगत ग्राम खुनक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मलेरिया रोग से रोकथाम बचाव एवं नियंत्रण को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना व रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के संबंधी जानकारी दी गई।

Discussion about this post