नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, बदायूं शाखा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
एसोसिएशन ने कहा कि लाभांश में यह बढ़ोतरी कोटेदारों के आर्थिक हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश बढ़ने से उनके कार्य में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव उदयवीर सिंह और जिला महामंत्री केशव नाथ वैश्य शामिल रहे। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं खाद्य एवं रसद मंत्री का आभार जताते हुए शासन के निर्णय का स्वागत किया।

Discussion about this post