नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद सहित पूरे प्रदेश में साढ़े चार वर्ष हो चुके हैं। इस बीच जनता को इमरजेंसी सुविधाओं संग चिकित्सा उपचार एएलएस एबुलेंस के द्वारा दिया जा रहा है। इसके लिए संचालित गाड़ियां बेहतर उपचार दे रही हैं साथ ही गाड़ी में ही प्रथम जांच भी कर रही हैं। हर महीने हजारों की संख्या में गांव-मोहल्लों में भी जाकर चिकित्सा उपचार देती हैं। इसलिए जनपद में यह एएलएस एबुलेंस एक तरह से वरदान साबित हो रही हैं।
बदायूं जिला अस्पताल में संचालित चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस पिछले साढ़े चार वर्षों से मरीजों के लिए (लाइफलाइन) साबित हो रही हैं। इन एंबुलेंस का संचालन मेड केयर 365 प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है, जो लगातार आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन एंबुलेंस में वेंटिलेटर जैसी जीवन रक्षक व्यवस्था मौजूद है, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिल पा रहा है। अब तक हजारों मरीज इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। जिला प्रभारी विश्वा किर्ति के नेतृत्व में एएलएस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। टीम के सदस्य 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और हर आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में एएलएस एंबुलेंस की यह व्यवस्था अहम कड़ी बनकर उभरी है, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल रहा है।
यह तैनात है स्टाफ
जनपद में गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एएलएस एबुलेंस संचालित है। जिले में संचालित तीन एएलएस एंबुलेंस पर कुल छह इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) और 6 पायलट तैनात हैं, जो रेफर किए गए मरीजों को उचित देखरेख के साथ सुरक्षित रूप से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Discussion about this post