• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

Naya Badaun by Naya Badaun
June 26, 2026
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
ShareShareShare

नया बदायूं, प्रयागराज। राज्य ब्यूरो 
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ही संबंधित ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया था। अदालत ने प्रथम दृष्टया इस व्यवस्था पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे संविधान और पंचायती राज व्यवस्था की मूल भावना के विपरीत माना है। वही  सरकार से  जबाव  मांगा है l

यह आदेश न्यायालय ने अरविंद राठौर द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उसी व्यक्ति को प्रशासक नियुक्त करना संविधान के 73वें संशोधन और पंचायती राज अधिनियम की मंशा के अनुरूप नहीं है। याचिका में इस शासनादेश को निरस्त किए जाने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए फिलहाल उसके क्रियान्वयन पर रोक लगा दी और राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को निर्धारित की गई है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश की हजारों ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक संचालन को लेकर नई स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार अदालत में क्या पक्ष रखती है और अगली सुनवाई में न्यायालय क्या अंतिम दिशा-निर्देश जारी करता है। इस फैसले का असर उन सभी ग्राम पंचायतों पर पड़ सकता है, जहां प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक के रूप में कार्य करने की अनुमति दी गई थी। पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर अब 13 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई है, क्योंकि इस मामले का निर्णय प्रदेश की पंचायत व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव डाल सकता है।

Previous Post

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कल पहुंचेंगे बदायूं, देखिए प्रेसवार्ता में करेंगे बड़ा ऐलान

Next Post

आशूरा पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने लगाया लंगर कैंप, रोजा रखकर खुद किया वितरण

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version