• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

माइक्रो लेवल योजना बनाकर समय से पूरे करें आधार के लक्ष्य: एडीएम

Naya Badaun by Naya Badaun
July 14, 2026
माइक्रो लेवल योजना बनाकर समय से पूरे करें आधार के लक्ष्य: एडीएम
ShareShareShare

नया बदायूं,संवाददाता।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन ने अधिकारियों को माइक्रो लेवल पर कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।

प्रचार प्रसार करें अफसर
बैठक में निर्देश दिए गए कि आधार नामांकन से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए यूआईडीएआई के टोल-फ्री नंबर 1947 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, निःशुल्क सेवाओं और निर्धारित शुल्क की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

लंबित आवेदनों का करें निस्तारण
एडीएम ने यूआईडीएआई के मानकों के अनुरूप अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट (MBU) को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत 5 से 15 वर्ष (MBU-1) और 15 से 17 वर्ष (MBU-2) आयु वर्ग के बच्चों के अपडेट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नामांकन में तेजी लाने और 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण 45 दिनों के भीतर करने के निर्देश भी दिए गए।

सत्यापन पूरा करें
उन्होंने 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और यूडीआईएसई के लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, दस्तावेजों का सत्यापन फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान ही पूरा करने पर जोर दिया गया।

बच्चों के निःशुल्क बन रहे कार्ड
बैठक में जानकारी दी गई कि 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए बायोमैट्रिक अपडेट की निःशुल्क सुविधा 9 सितंबर 2025 से प्रभावी है। 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बीच बायोमैट्रिक अपडेट पहली या दूसरी बार निःशुल्क किया जाता है, जबकि अन्य मामलों में 125 रुपये शुल्क निर्धारित है। 7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क रहेगी।

75 रुपये निर्धारित
डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) बायोमैट्रिक अपडेट के साथ कराने पर निःशुल्क है, जबकि अलग से कराने पर 75 रुपये शुल्क देय होगा। दस्तावेज अपडेट की सुविधा माय आधार पोर्टल पर निर्धारित अवधि तक निःशुल्क है, जबकि आधार सेवा केंद्र पर इसके लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

बैठक में सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के सहायक प्रबंधक संदेश श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

आषाढ़ अमावस्या व कांवड़ यात्रा की तैयारियां : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कछला गंगा घाट पर अफसरों की बैठक

Next Post

रास्ते में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, गिरफ्तारी की मांग

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version