बदायूं, संवाददाता।
मूसाझाग थाना पुलिस ने डकैती के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मुकुल कुमार पुत्र स्व. लाखनराम उर्फ बेचे लाल निवासी ग्राम अहेरीपुर, थाना बकेवर, जिला इटावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्राम मैरी बजर मैरी के पास बोलेरो सवार तीन-चार बदमाशों ने बिहार से आ रहे कैंटर चालक और हेल्पर को रोककर मारपीट की थी। बदमाश मोबाइल और कैंटर संख्या UP37BT3121 छीनकर दोनों को जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे। चालक जराफत की तहरीर पर थाना मूसाझाग में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में वांछित मुकुल कुमार को पुलिस ने ममता जलपान गृह के सामने से गिरफ्तार किया। घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अपराध उरेन्द्र पाल सिंह मय टीम, स्वाट टीम प्रभारी रविन्द्र सिंह मय टीम और सर्विलांस प्रभारी अरिहन्त कुमार सिद्धार्थ मय टीम शामिल रही।

Discussion about this post