• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जन समस्याओं को मिलेगा मंच, सनातन बोर्ड ने बनाई “जन समस्या निवारण समिति”

Naya Badaun by Naya Badaun
July 28, 2026
जन समस्याओं को मिलेगा मंच, सनातन बोर्ड ने बनाई “जन समस्या निवारण समिति”
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की ओर से नगर की जन समस्याओं को लेकर एक अहम पहल की गई है। शहर मथुरिया चौक स्थित पंकज शर्मा के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में “जन समस्या निवारण समिति” के गठन की घोषणा की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की। कार्यकारिणी प्रमुख देवदत्त शर्मा ने कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय और संवेदनहीन हो गए हैं। शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से जनता में निराशा बढ़ रही है।
नीतीश वार्ष्णेय ने शहर की जर्जर सड़कों और बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई और निर्माण के दावों के बावजूद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
वहीं दीपक सक्सेना ने आगामी सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए लालपुल चौराहे से नवादा चौराहे तक सड़क किनारे बने फुटपाथ को सड़क के बराबर करने की मांग रखी, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
संगठन प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी निर्धारित 8 घंटे की ड्यूटी के बावजूद केवल एक बार सफाई कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चौराहों पर वार्ड मेंबर, सफाई निरीक्षक व कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके बाद सर्वसम्मति से “जन समस्या निवारण समिति” का गठन किया गया और पंकज शर्मा को इसका अध्यक्ष घोषित किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भरोसा दिलाया कि समिति जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे। बैठक में डॉ. अशोक शर्मा, राकेश साहू, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. अमर सिंह, विजय रतन सिंह फौजी, एडवोकेट अश्वनी भारद्वाज, श्याम पाल सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, आचार्य दयाराम वेदपति, सचिन चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

फर्जी बिजली कनेक्शन व बिल प्रकरण में कोर्ट सख्त, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Next Post

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड की ओर से पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version