नया बदायूं, संवाददाता।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के अध्यक्षता में आगरा के द ग्रैंड ट्री होटल में प्रदेश कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बदायूं सहित लगभग 60 जिलो के पदाधिकारियों ने सहभागिता की बैठक में कई अहम निर्णय लिये गए तथा बदायूं इकाई के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू सहित इकाई का विशेष सम्मान किया गया।
आगरा में प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बैठक में अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि जीएसटी, फूड, विद्युत, नाप तोल विभाग के उत्पीड़न एवं महंगाई जैसे मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने बताया व्यापारियों को एकजुट करने के लिए सभी जनपदों में प्रमुखता से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने बताया कि आगामी 24 जून को जीएसटी विभाग के खामियों के खिलाफ एवं 6 जुलाई को महंगाई के विरुद्ध प्रदेश के सभी जनपदों में विरोध किया जाएगा। बैठक में जनपद बदायूं से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शंखधार, जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Discussion about this post