नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर के रिजर्व पुलिस लाइंस में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन को बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरक्षियों को डीएम-एसएसपी ने अपने हाथों से खाना परोसा और खाना खिलाने के साथ-साथ उत्साहवर्धन किया। यहां एसएसपी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस लाइंस में बड़ा खान आयोजन में एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में किया गया। यहां डीएम अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला की उपस्थिति रही। डीएम व एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को स्नेह के साथ भोजन परोसा गया तथा साथ मिलकर भोजन किया गया। डीएम-एसएसपी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए आत्मीय पल साझा किया गया और भविष्य में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से जनसेवा एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसपी देहात ह्रदेश कठेरिया, एसपी सिटी, सभी सीओ, सीएफओ आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post