नया बदायूं, संवाददाता।
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक सोच के अनुरूप आज ग्राम भटोली में एक बार फिर विकास कार्य धरातल पर नजर आए। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सीसी मार्ग का लोकार्पण किया जनता को समर्पित किया।
सोमवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटोली में सीसी मार्ग लोकार्पण किया। गांव में रामप्रताप प्रजापति के घर से मुकेश धोबी के घर तक 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले अत्यधिक कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर इस मोहल्ले में निवास करने वाले प्रजापति समाज के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब सड़क निर्माण के बाद लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सरकार व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे आमजन का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। यह सड़क भी उसी विकास श्रृंखला की एक कड़ी है। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, ग्राम प्रधान राजवीर सिंह, कृष्ण पाल मौर्य, रिंकू सिंह, धरवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रेमपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Discussion about this post