नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन को ही नहीं सरकार को चुनौती देने वाले लोग रहते हैं। जिनके द्वारा कानून को हाथ में लिया जा रहा है और प्रशासन व पुलिस के अफसर हाथ पर हाथ रखे खामोश बैठे हैं। गुरूपुरी चंदन गांव में दबंगों ने पीड़ित की जमीन पर दिन दहाड़े कब्जा कर लिया। किसी भी तरह का कोई चिन्हांकन नहीं और कोई पैमाइश नहीं कराई फिर भी खेत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित शिकायत करता रह गया और अब प्रशासन में जिम्मेदार अफसरों की चौखट पर चक्कर काट रहा है। मगर दबंग जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
बुधवार को बिनावर थाना के गांव गुरूपुरी चंदन निवासी नाजिम पुत्र अहमद हसन ने एक बार फिर से डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा को ज्ञापन दिया है। इससे पहले मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया था। नामिज का कहना है कि वह ग्राम गुरपुरी चंदन का निवासी है। इनके पिता तथा इनके नाम में कुल लगभग बीस बीघा जमीन है। जिससे यह अपनी जीविका चलाते हैं, गांव की के ही हुमायूं पुत्र नईमुद्दीन,आलिम पुत्र नईमुद्दीन,नवी रज़ा पुत्र गुलाम शब्बीर, आजम पुत्र अमीनुद्दीन तथा अबरार पुत्र अनवार निवासी गुरपुरी चंदन इनकी लगभग छह बीघा मक्का की खड़ी फसल को 26 मई को सुबह जोतकर कब्जा कर लिया है। जिसकी पीड़ित ने वीडियो बनाकर भी अधिकारियों को दी है। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने यूपी 112 पर की तथा पिछली कई बार की तरह 26 मई को भी पुलिस आकर वापस लौट गई और कोई कार्रवाई नहीं की है। डीएम-पुलिस अधीक्षक बदायूं से मिलकर अपनी पीड़ा को बताया है। साथ ही में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस पर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्योंकि अपराधियों से पुलिस की सेटिंग है और इसीलिए कब्जा कर लिया।
बिना पैमाइश के किया कब्जा
पीड़ित आजम का कहना है कि अपने खेत का हवाला देते हुए जमीन पर कब्जा किया और ट्रैक्टर से जुताई करा दी। जबकि पीड़ित का कहना है कि इसके लिए तहसील में कोई आवेदन-प्रत्यावेदन नहीं दिया। यहां तक कि तहसील से कोई परमीशन नहीं ली। राजस्व टीम से पैमाइस भी नहीं कराई है और जमीन पर नियम विरूद्ध तरीके से कब्जा कर लिया है।
बड़े अपराधी हैं कब्जा करने वाले
नाजिम का आरोप है कि कब्जा करने वाले पांचों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा इन पर लूट, डकैती तथा मर्डर के कई मुकदमे न्यायलय में लंबित हैं। आरोपी हुमायूं का भाई सालिम तमिलनाडु जेल में तीन ब्राह्मणों की हत्या में बंद है। उसी की दशहत का फायदा उठाकर यह सभी लोग गांव के सीधे साधे लोगों को प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित को अपने परिवार की जान का खतरा है। आरोपियों ने दिन दहाड़े जमीन पर कब्जा कर लिया और किसान की जमीन पर खड़ी फसल को जुताई करा दिया।

Discussion about this post