नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं शहर हो या फिर देहात हो अपराध बेलगाम होता जा रहा है। पुलिस को चुनौतीपूर्ण घटनाएं हो रही हैं। दातागंज के डहरपुर में बदमाशों ने बैंक को काट लिया और फिर अगले ही दिन इस्लामनगर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। अब रजिस्ट्री आफिस जिला मुख्यालय पर किसान का बैग चोरी हो गई। किसान की मेहनत की कमाई को चोर ले गया और किसान को भारी नुकसान हुआ है। मगर पुलिस चुनौती पूर्ण घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
बदायूं शहर में जिला अस्पताल के बगल में रजिस्ट्री कार्यालय है। यहां से बैग चोरी की घटना हुई है, जिससे पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके हैं। उझानी कोतवाली के कछला वार्ड संख्या एक के रहने वाले उमेश सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 मई को खेत की रजिस्ट्री कराने के लिए बदायूं स्थित रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे थे। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह कार्यालय परिसर में बैठे थे। तहरीर के अनुसार किसान का आरोप है कि दोपहर करीब चार बजे उनका बैग अचानक गायब हो गया। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक बैग की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के अनुसार पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए बैग में एसबीआई की पासबुक, चेकबुक, मोबाइल चार्जर, रेलवे का आईडी कार्ड और सुपरवाइजर डायरी समेत करीब तीन लाख तीस हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार की रात को ही भारी मात्रा में पुलिस बल रजिस्ट्री आफिस के पास पहुंचा और जांच पड़ताल की। पुलिस रजिस्ट्री ऑफिस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। मगर पुलिस के हाथ आरोपी और सुराग कुछ भी नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कहना चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

Discussion about this post