• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

यूपी में मानदेय भुगतान में देरी से CHO में रोष, 21 मई से ऑनलाइन कार्य बहिष्कार का ऐलान

Naya Badaun by Naya Badaun
May 20, 2026
यूपी में मानदेय भुगतान में देरी से CHO में रोष, 21 मई से ऑनलाइन कार्य बहिष्कार का ऐलान
ShareShareShare

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। 
उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विभाग में बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) में लंबे समय से लंबित मानदेय और अन्य भुगतानों को लेकर भारी नाराजगी व्याप्त है। मार्च और अप्रैल माह का मानदेय अब तक जारी नहीं किया गया है, जबकि मई माह भी समाप्ति की ओर है। इसके अलावा PBI एवं अन्य मदों का भुगतान भी लंबित पड़ा हुआ है, जिससे प्रदेश भर के CHO आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
बार-बार शासन और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर अब प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने ऑनलाइन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।

प्रदेश भर में ऑनलाइन कामकाज रहेंगे प्रभावित
एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार  के अनुसार 21 मई 2026 से प्रदेश के सभी CHO अपने-अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपस्थित रहकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान डेली रिपोर्टिंग, NCD कार्य, टेली कंसल्टेंसी, DVDMS, आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य एवं अन्य ऑनलाइन गतिविधियां प्रभावित रहेंगी।

सीएचओ की लगातार की जा रही है अनसुनी
संगठन का कहना है कि CHO लगातार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन समय से मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण तक संकट में पड़ गया है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय, PBI और अन्य भुगतान जारी नहीं किए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग एवं शासन-प्रशासन की होगी।

बदायूं के प्रभावित रहेंगे लगभग 300 आरोग्य मंदिर

एसोसिएशन आफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के बैनर तले ऑनलाइन कामकाज का बहिष्कार बदायूं जनपद में भी किया जाएगा। बदायूं जनपद में लगभग 300 जन आरोग्य मंदिर है जिन पर ऑनलाइन कार्य प्रभावित रहेगा।

Previous Post

विधायक महेश गुप्ता के प्रयास से बनेगा चकोलर-गररुईया मार्ग, 86.11 लाख स्वीकृत

Next Post

बिजली की अंधाधुंध कटौती,आवास विकास कॉलोनी के लोगों का फूटा आक्रोश, बिजलीघर पर हंगामा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version