• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

विधायक महेश गुप्ता के प्रयास से बनेगा चकोलर-गररुईया मार्ग, 86.11 लाख स्वीकृत

Naya Badaun by Naya Badaun
May 20, 2026
विधायक महेश गुप्ता के प्रयास से बनेगा चकोलर-गररुईया मार्ग, 86.11 लाख स्वीकृत
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते एक और महत्वपूर्ण सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

86.11 लाख से मंडी परिषद बनाएगी सड़क

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा चकोलर से गररुईया मार्ग तक लगभग 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को 86.11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बहुत जल्दी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और दर्जनों गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा ।
जर्जर हालत में पहुंच चुकी इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंडी परिषद को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया था । साथ ही मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से भी कई बार मुलाकात कर इस सड़क के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी।

सड़क की स्वीकृति से क्षेत्र वासियों में खुशी
इस सड़क के जर्जर अवस्था में होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विकास कार्य मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : महेश
क्षेत्रीय विधायक ने सड़क की स्वीकृति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क के निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और वे निरंतर जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनसे मिलकर निर्माण की मांग की थी, इसी क्रम में उन्होंने शासन को 22 फरवरी 2024 मे सड़क की स्वीकृति के लिए पत्र दिया था अब जाकर उसकी स्वीकृति हुई ।

Previous Post

आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर हल्लाबोल, तीन दिन बाद करेंगी आंदोलन

Next Post

यूपी में मानदेय भुगतान में देरी से CHO में रोष, 21 मई से ऑनलाइन कार्य बहिष्कार का ऐलान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version