• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में कवि सम्मेलन ने बांधा समां, कवियों ने जगाया राष्ट्रभाव

Naya Badaun by Naya Badaun
May 17, 2026
भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में कवि सम्मेलन ने बांधा समां, कवियों ने जगाया राष्ट्रभाव
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता। ब्यूरो कार्यालय
बदायूं जनपद मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों ने अपनी ओजस्वी, राष्ट्रवादी एवं भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा तथा राष्ट्र जागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बदायूं क्लब बदायूं के सचिव एवं वरिष्ठ कवि डॉ. अक्षत अशेष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गीतकार भारत शर्मा राज द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुआ। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों, अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर सदर विधयाक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, आदि ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कवि अखिलेश ठाकुर ने अपनी ओजपूर्ण कविता के माध्यम से राष्ट्रहित और नागरिक कर्तव्य का संदेश देते हुए कहा कि
“चलबाजियां या मक्कारी कब समझेंगे?
राष्ट्र द्रोहियों की गद्दारी कब समझेंगे?
हर घटना सरकारों के सर मढ़ने वाले,
राष्ट्र हेतु निज जिम्मेदारी कब समझेंगे?”

बिसौली से वरिष्ठ शायर दत्त शर्मा ‘मुज़तर’ ने अपनी भावपूर्ण ग़ज़ल प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। उन्होंने पढ़ा कि
“जीने को तो जी लेंगे तुम्हारे बगैर हम,
पर जी के क्या करेंगे तुम्हारे बगैर हम।
अरमान मर चुके हैं तसव्वुर नहीं मरा,
तुमसे मिला करेंगे तुम्हारे बगैर हम।”

बदायूं से शायर एवं गीतकार भारत शर्मा राज ने जीवन के यथार्थ को अपनी रचना में व्यक्त करते हुए कहा कि
“सौ-सौ रंग पहन लो तन पे,
सारे फैशन खत्म कफन पे।
उसकी नेकी ऐसे तोलो,
पहुँचे कितने लोग दफन पे।”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अक्षत अशेष ने भगवान श्रीराम पर आधारित कविता प्रस्तुत करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि
“बेधड़क बंद अधरों को सदा खोल,
जय श्रीराम बोल प्यारे जय श्रीराम बोल।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल ने अपनी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियों से समापन को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा कि
“बूंद-बूंद मिल जाएगी तो जल दरिया हो जाएगा,
ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जाएगा।”

Previous Post

बदायूं यातायात पुलिस ने वापस दिलाया छूटा बैग, 61 हजार रुपये गहने भी मिले सुरक्षित

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version