नया बदायूं, संवाददाता।
जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के चेयरमैन जितेंद्र कुमार सक्सेना उर्फ जेके सक्सेना के छोटे पुत्र ध्रुव सक्सेना का शनिवार रात नोएडा में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। परिवार और करीबी लोगों के अनुसार ध्रुव की मौत साइलेंट अटैक के कारण हुई।

रविवार को ध्रुव के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर बदायूं लाया गया, जहां लालपुल स्थित श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जिले के कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया है।

Discussion about this post