नया बदायूं, संवाददाता लखनऊ। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को महज 6 घंटे के भीतर पुलिस और बदमाशों के बीच तीन अलग-अलग मुठभेड़ हुईं हैं। जिससे मुजफ्फरनगर में तमाम चर्चाएं हैं। इन मुठभेड़ों में तीन शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से हथियार, बाइक और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं.
जनपद मुजफ्फरनगर में सबसे चर्चित मुठभेड़ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। ड्रीम सिटी के पास संदिग्ध स्कूटी सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाब में पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश सलमान उर्फ शहजाद घायल हो गया। यह आरोपी पंजाब का भगोड़ा बताया जा रहा है, जिस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा तीन और मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और आरोपी गोली लगने से घायल हुए है जिनको अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Discussion about this post