• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दातागंज में गिरी गाज : सात एसडीएम-तीन तहसीलदार के तबादला

Naya Badaun by Naya Badaun
April 17, 2026
दातागंज में गिरी गाज : सात एसडीएम-तीन तहसीलदार के तबादला

colactrat

ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश को झकझोर देने वाली बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को घटना हुई। यहां 12 मार्च को एचपीसीएल के दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या की गई। जिसमें पुलिस के साथ-साथ तहसील व जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी। शासन स्तर से कार्रवाई करते हुए एसएसपी से लेकर चौकी इंचार्ज तक कार्रवाई की गई। शासन से बस प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई का इंतजार था वह अब पूरा हुआ है। जिसमें दातागंज के एसडीएम और तहसीलदार को दातागंज तहसील से हटा दिया गया है। उनके साथ-साथ अन्य एसडीएम-तहसीलदार का फेरबदल किया है। जिसमें कई एसडीएम-तहसीलदार इधर से उधर कर दिये हैं।

बदायूं डीएम अवनीश कुमार राय ने शुक्रवार को प्रशासनिक अफसरों में बड़ा फेरबदल दिया है। यह फेलबदल तहसीलों पर देखने को मिला है। एचपीसीएल हत्याकांड के बाद से दातागंज एसडीएम व तहसीलदार कार्रवाई के निशाने पर चल रहे थे, उनके तबादला को लेकर जनपद की सभी तहसीलों में फेलबदल करना पड़ा है। दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह व तहसीलदार रामचंद्र को दातागंज से हटाया है। डीएम अवनीश कुमार राय ने बड़ा फेरबदल किया तो प्रशासनिक अमला में हलचल मच गई। डीएम ने एक तरह से तहसीलों पर बड़ा फेरबदल किया है और सभी बदल दिये हैं। जिससे जनता की सुनवाई हो और माफिया एवं दबंगों को संरक्षण न मिले। इसके अलावा शासन की जीर टॉरलेंस नीति का अनुपालन हो सके। क्योंकि सभी तहसीलों पर काफी समय से किसी न किसी तरह का मामला सामने आ रहा था, जिसमें अधिकारियों की भूमिका पर सुवाल खड़े किये जा रहे थे।

यह बदले गए एसडीएम
डीएम अवनीश कुमार राय ने सात एसडीएम बदले हैं। जिसमें सांई आश्रित शाखमुरी एसडीएम सहसवान को एसडीएम बिसौली बनयाा है। वहीं राशि कृष्णा एसडीएम बिसौली को एसडीएम न्यायिक बदायूं बनाया है। राजेश कुमार सिंह एसडीएम न्यायिक बदायूं से एसडीएम बिल्सी बनाया गया है। प्रेमपाल सिंह एसडीएम बिल्सी से जिला राजस्व अधिकारी बदायूं बनाया गया है। वहीं रिपुदमन सिंह एसडीएम न्यायिक सहसवान एवं अतिरिक्त प्रभार एसडीएम न्यायिक दातागंज को एसडीएम सहसवान एवं अतिरिक्त प्रभार एसडीएम न्यायिक सहसवान बनाया है। धर्मेंद्र कुमार सिंह एसडीएम दातागंज से एसडीएम न्यायिक बिल्सी एवं अतिरिक्त प्रभार बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी बदायूं बनाया है। विनोद कुमार सिंह एसडीएम न्यायिक बिल्सी एवं अतिरिक्त प्रभार बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी बदायूं से एसडीएम दातागंज एवं अतिरिक्त प्रभार एसडीएम न्यायिक दातागंज बनाया गया है।

यह तहसीलदार बदले
डीएम अवनीश राय ने तीन तहसीलदार बदले हैं। जिसमें विजय कुमार तहसीलदार बिसौली को दातागंज तहसीलदार बनाया है। वहीं सुरेंद्र कुमार द्वितीय तहसीलदार न्यायिक बदायूं को तहसीलदार बिसौली बनाया है। रामचंद्र तहसीलदार दातागंज को तहसीलदार न्यायिक बदायूं बनाया गया है।

Previous Post

दबंगों के खिलाफ 12वें दिन धरना, प्रशासन मौन

Next Post

सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version