• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी सीएचसी पर एमओआईसी सहित 15 डाक्टर-कर्मचारी मिले गायब, नोटिस जारी

Naya Badaun by Naya Badaun
April 15, 2026
उझानी सीएचसी पर एमओआईसी सहित 15 डाक्टर-कर्मचारी मिले गायब, नोटिस जारी
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
देहात की चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर एवं मजबूत करने के लिए प्रभारी सीएमओ सख्त हैं। लगातार देहात के अस्पतालों पर छापामारी कर रहे हैं एक बार फिर अस्पतालों पर छापामारी की दो दर्जनभर से अधिक डॉक्टर-कर्मचारी गायब मिले हैं। मरीज उपचार को इंतजार कर रहे थे और एमओआईसी सहित डॉक्टर-कर्मचारी गायब थे। इससे सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की है। वहीं जबाव तलब करने के साथ वेतन रोकने का आदेश दे दिया है।

बुधवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने उझानी और सहसवान सीएचसी पर छापामारी की। प्रभारी सीएमओ सुबह नौ बजे उझानी सीएचसी पहुंच गए। यहां एमओआईसी डॉ. सर्वेश गुप्ता, कई अन्य डाक्टर-कर्मचारी सहित 15 कर्मी गायब थे। जबकि मरीज ओपीडी में पहुंच चुके थे। वहीं सीएचसी पर अव्यवस्थाएं दिखीं, जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पता चला कि सीएचसी पर एमओआईसी व डाक्टर-कर्मचारी रहते ही नहीं हैं, इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की है। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने का आदेश दे दिया है इसके अलावा जबाव तलब भी किया है। वहीं फिर सहसवान सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान यहां डाक्टर-कर्मचारी तो मौजूद थे, लेकिन साफ-सफाई बेहतर नहीं थी, अव्यवस्थाएं हावी रहीं। जिसे देखकर भी प्रभारी सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की है। सीएमओ ने व्यवस्थाएं सुधारने एवं सीएचसी मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश दिये हैं।

Previous Post

मदरसा में भगवान हनुमानजी का किया अपमान, विरोध शुरू

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version