• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिसौली में रामनरेश गौतम का एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क, मिशन आगाज 2027 के तहत मांगा समर्थन

Naya Badaun by Naya Badaun
November 15, 2026
बिसौली में रामनरेश गौतम का एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क, मिशन आगाज 2027 के तहत मांगा समर्थन
ShareShareShare

 

बदायूं संवाददाता।

विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली में मिशन आगाज 2027 के तहत रामनरेश गौतम ने एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समर्थन मांगा। उन्होंने दावा किया कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें सर्वसमाज, दलित समाज, किसानों, व्यापारियों और युवाओं का समर्थन मिल रहा है।

जनसंपर्क के दौरान रामनरेश गौतम ने कहा कि वह बिसौली विधानसभा को अपने माता-पिता के समान मानकर उसकी सेवा करना चाहते हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक रोटी, रोजी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, कमजोर वर्ग, किसान, व्यापारी और नौजवान सभी के हितों के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें अपना सेवक, बेटा और भाई मानकर समर्थन दे रही है। जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बिसौली विधानसभा को विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने और क्षेत्र में नया इतिहास लिखने का संकल्प जताया।

इस दौरान उन्होंने खेड़ा दास, ओरछी, सुरैनी, पापड़ी, मुगर्रा, हबीबपुर, अजीतपुर नगला, जैदपुर, डरेला, तखौरा, श्यामपुर और नहडौली सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया। अभियान के दौरान उनके साथ राहुल दिवाकर, सहदेव मिश्रा, कोमल सागर, अभय गौतम, विकास गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण, रामकुमार वर्मा, हबीबपुर प्रधान दिग्विजय सिंह, अमन चौधरी, दिनेश चौधरी, त्रिवेंद्र मौर्य, विकास मौर्य, सुनील विक्रम मौर्य सहित सैकड़ों समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Previous Post

आगरा में अखिलेश यादव का दलित सम्मेलन, बोले- 2027 में भाजपा को हराने के लिए पीडीए एकजुट

Next Post

भारतीय मजदूर संघ की बैठक में श्रमिकों के अधिकार और सम्मान का मुद्दा उठा, मानदेय बढ़ाने की मांग

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version