बदायूं संवाददाता।
उझानी थाना क्षेत्र के कछला चौराहे पर स्थित एक प्लाट को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम सामंती नगला निवासी दीपक कुमार पुत्र मोती सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर प्लाट पर अनधिकृत कब्जा करने की नीयत से साफ-सफाई कराने और मूर्ति स्थापित करने की तैयारी करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित प्लाट को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद पिछले चार दिनों से कथित रूप से कुछ लोग प्लाट पर साफ-सफाई कराकर मूर्ति स्थापित करने और आयोजन कराने की योजना बना रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर विरोधी पक्ष के लोग उसके साथ अभद्रता करते हैं।
दीपक कुमार ने शिकायत में सहदेव, मीना देवी, किशनपाल, बबलू और श्याम सहित कुछ लोगों का उल्लेख किया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर प्लाट पर अवैध कब्जे की कोशिश रोकने तथा किसी भी प्रकार का नया विवाद उत्पन्न न होने देने की मांग की है।

Discussion about this post