बदायूं संवाददाता।
श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में नवरात्रि पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा विद्यालय भक्तिमय वातावरण और उत्सव की उमंग से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक डीके चड्ढा, अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कथूरिया, प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या शर्मा तथा समस्त अध्यापिकाओं के सहयोग से किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन कराए गए। साथ ही कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और महत्व का संदेश दिया गया।
नवरात्रि उत्सव के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने उत्साह के साथ सहभागिता की। पारंपरिक परिधानों और धार्मिक उल्लास के बीच कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बना रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, परंपराओं और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यालय परिवार ने नवरात्रि पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाते हुए भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान का संदेश दिया।

Discussion about this post