बदायूं सवांददाता।
श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी, बदायूं के तत्वावधान में भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन विवाह के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और शोभा यात्रा की भव्यता को देखकर लोग खुश नजर आए।

शनिवार की दोपहर बाद बदायूं शहर में बरुआ बड़ी मंदिर से श्री रामलीला महोत्सव स्थल तक श्री शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई। धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शोभायात्रा में आगरा, बरेली, इटावा सहित विभिन्न जिलों से आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां पहुंचीं। इन झांकियों के माध्यम से धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की भव्यता को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां भी इस धार्मिक आयोजन का प्रमुख आकर्षण बनी रहीं हैं।
इस भव्य आयोजन का मार्गदर्शन श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत, मंत्री रविंद्र कुमार वैश्य, मुनीश अग्रवाल, सार्थक गुप्ता एवं गर्वित वैश्य के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं की गईं।
कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करें और श्री राम विवाह शोभायात्रा को सफल एवं भव्य बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Discussion about this post