बिसौली, संवाददाता।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संभावित प्रत्याशी राम नरेश गौतम ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
राम नरेश गौतम ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ही वास्तविक विकास है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य कर रही है।
इस दौरान भमोरी, मालमपुर, बैटरा, रैहेड़ी, पलई, सिंगथरा और दिसौलीगंज सहित कई गांवों में जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर विकास गौतम, अभय गौतम, मनोज कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, नितेश कुमार सिंह, बृजेश वर्मा, रणवीर सिंह और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post