बिल्सी संवाददाता।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड उझानी और अम्बियापुर के ब्लॉक परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविरों का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ लिया।

विधायक ने शिविर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है।
इस दौरान विधायक ने शिविर में मौजूद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें फल एवं पोषण किट भेंट की। साथ ही छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Discussion about this post