बदायूं, संवाददाता। Nayabadaun
यूपीआई के चुनिंदा बड़े व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में कांग्रेस 18 सितंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।
अजीत यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले को आम जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपीआई पर शुल्क लगाने के विरोध में आंदोलन करेगी और इसे वापस लेने की मांग करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह फैसला अमेरिकी दबाव में लिया गया है और इससे अमेरिकी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त बोझ व्यापारियों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपीआई शुल्क के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
हालांकि, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि MDR सरकार या NPCI द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स नहीं है। सरकार के अनुसार व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) यूपीआई लेनदेन पूरी तरह निशुल्क रहेंगे और ₹2,000 तक के व्यापारी भुगतान समेत करीब 96 प्रतिशत व्यापारी लेनदेन प्रभावित नहीं होंगे।

Discussion about this post