बदायूं, संवाददाता। Nayabadaun
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर शनिवार को परशुराम इंटर कॉलेज, नेकपुर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता, सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना पर जोर दिया।

मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित और जागरूक होकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति एकता में निहित है और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विहिप का उद्देश्य समाज को जोड़ना, सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचना, युवाओं में संस्कार और सांस्कृतिक चेतना विकसित करना तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, सह विभाग संयोजिका महेशा सिंह, जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला उपाध्यक्ष राजीव साहू, जिला सह मंत्री राजेश बाबू, जिला उपाध्यक्ष डीएन शर्मा और संदीप रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Discussion about this post