• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सिविल लाइंस थाने में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Naya Badaun by Naya Badaun
September 7, 2026
सिविल लाइंस थाने में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइंस में पुलिस अभिरक्षा से एक वांछित अभियुक्त के फरार होने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा संख्या 561/2025, धारा 109(1)/115(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुरजन सिंह यादव (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। थाने लाए जाने के बाद पूछताछ के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार सुरजन सिंह यादव पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम फिरोजपुर इकलहरी, थाना सिविल लाइंस, बदायूं को सोमवार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान मौका पाकर वह फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी होते ही उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन तत्काल उसका पता नहीं चल सका।

तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने को गंभीरता से लेते हुए SSP बदायूं अंकिता शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही के मामले में संबंधित उपनिरीक्षक सचिन यादव, आरक्षी सतेन्द्र कुमार और आरक्षी सनी वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

फरार आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई

पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना के संबंध में थाना सिविल लाइंस पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने फरार अभियुक्त सुरजन सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।

पुलिस टीमों की छापामारी

पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों और परिचितों के यहां तलाश कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस अभिरक्षा से उसके फरार होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

अधिकारियों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा, जल्द होगी जन समस्या निवारण समिति के पदाधिकारियों की घोषणा

Next Post

यूपी से बड़ी खबर : दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम का सीएमओ कार्यालय पर छापा, डॉक्टर-कर्मचारियों से छह घंटे पूछताछ

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version