• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दलित विरोधी मानसिकता वाली सरकार का एक दिन निश्चित होगा पतन : ओमकार सिंह

Naya Badaun by Naya Badaun
August 14, 2026
दलित विरोधी मानसिकता वाली सरकार का एक दिन निश्चित होगा पतन : ओमकार सिंह
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल की सफाई किए जाने के विरोध के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बदायूं में विरोध मार्च निकाला।


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रांतीय आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता परशुराम चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से गांधी ग्राउंड तक विरोध मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।


इस दौरान ओमकार सिंह ने कहा कि दलित विरोधी मानसिकता वाली सरकार का एक दिन निश्चित रूप से पतन होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।


विरोध मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी ग्राउंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया।


कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, सोमेंद्र यादव, वीरेश तोमर, महासचिव गौरव सिंह राठौड़, इगलास हुसैन, सुधीर उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशा राठौर, नगर पालिका सभासद अरविंद सिंह राठौड़ मोंटू, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, हरीश कश्यप, अकील अहमद तथा महासचिव शमीम खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

Next Post

51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता का समापन, बदायूं ने कई स्पर्धाओं में मारी बाजी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version