नया बदायूं, संवददाता।
मेरा युवा भारत (MY Bharat) बदायूं की ओर से गिन्दो देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

एकता-अखंडता का संदेश
जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने छात्राओं एवं MY Bharat स्वयंसेवकों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता-अखंडता और देश के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से अपने घरों एवं आसपास तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

राष्ट्रहित की गतिविधियां बताई
महाविद्यालय की प्राचार्य इंदु शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा MY Bharat के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रहित की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रवींद्र पाल सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ‘हर घर तिरंगा’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. इति अधिकारी, श्रद्धा यादव, राहुल यादव, पीयूष यादव, अखिलेश यादव, निखिल चौहान, माणिक्य, अनूप सिंह, डौली यादव, रश्मि सक्सेना, मनताशा बी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इति अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस ने किया।


Discussion about this post