• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

युवा अपनी सुप्त शक्तियों को करें जाग्रत : राजकुमार ‘भृगु’

Naya Badaun by Naya Badaun
August 4, 2026
युवा अपनी सुप्त शक्तियों को करें जाग्रत : राजकुमार ‘भृगु’
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कर लोक कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार और भवेश शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण किया, जबकि मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।

आध्यात्मिक ज्ञान करें अर्जित
शांतिकुंज हरिद्वार से आए उत्तर प्रदेश जोन समन्वयक राजकुमार ‘भृगु’ ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को अपनी सुप्त शक्तियों को जाग्रत कर श्रेष्ठ संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही मार्ग समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। वहीं, जोन समन्वयक एवं साहित्यकार विष्णु कुमार शर्मा ने विचार क्रांति और सद्भावनाओं के माध्यम से सतयुग की पुनर्स्थापना का आह्वान किया।

युवाओं में अद्भुत क्षमता
मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि युवाओं में हर असंभव को संभव बनाने की अद्भुत क्षमता होती है, आवश्यकता केवल सही दिशा और प्रेरणा की है।

आरती संपन्न
कार्यक्रम के तहत मां गायत्री, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा, अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया गया। सैकड़ों दीपकों के साथ भव्य आरती संपन्न हुई तथा देवकन्याओं को भोजन कराया गया।

यह सम्मानित
इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों—महेश चंद्र सक्सेना, वीरेंद्र झा, सुभाष मैथिल, संतोष मिश्रा, श्रवण कुमार थरेजा, कंचन गुप्ता, डीपी सिंह, शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रचना सक्सेना, शिविर पटेल, गंगा दयाल गुप्ता, राम चंद्र प्रजापति और रथ सारथी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य को पगड़ी और गायत्री पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

नोएडा पहुंचेगी यात्रा
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि ज्योति कलश रथ यात्रा मुरादाबाद और नोएडा होते हुए शांतिकुंज पहुंचेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, माया सक्सेना, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र पाल, डॉ. सोहन पाल, भुवनेश शर्मा, प्रमोद पाठक, रजनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Post

दातागंज में रामगंगा किनारे बांध निर्माण को लेकर कांग्रेस का जनसंवाद, कल से अनिश्चितकालीन धरना

Next Post

अनुपूरक बजट के बहाने सरकार अपनी नाकामी छिपा रही : शिवपाल सिंह यादव

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version