• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

विधायक ने किया डायरिया रोको अभियान का शुभारम्भ, 25 अगस्त तक चलेगा अभियान

Naya Badaun by Naya Badaun
July 17, 2026
विधायक ने किया डायरिया रोको अभियान का शुभारम्भ, 25 अगस्त तक चलेगा अभियान
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

जनपद में डायरिया रोको अभियान (स्टॉप डायरिया कैम्पेन) का शुभारम्भ शुक्रवार को सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से किया। यह अभियान 25 अगस्त तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छोटे बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित कीं तथा उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को दिन में तीन या उससे अधिक बार दस्त हों, तो उसे डायरिया मानते हुए तुरंत ओआरएस का घोल देना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकों में डायरिया से बचाव के उपायों पर विशेष चर्चा की जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि दस्त के दौरान बच्चों को पर्याप्त तरल पदार्थ दें, उम्र के अनुसार 14 दिनों तक जिंक की गोलियां दें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें तथा खाना बनाने, परोसने, खिलाने और बच्चों का मल साफ करने के बाद हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह धोएं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, जो इस अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस और जिंक कॉर्नर बनाए गए हैं, दीवार लेखन के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है और फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशिक्षित किया गया है।

अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस और जिंक का वितरण किया जाएगा। वितरण की दैनिक प्रगति और लाभार्थियों का विवरण स्वास्थ्य विभाग के ई-कवच पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जिससे प्रभावी मॉनिटरिंग और समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉक्टर मोहन झा, डिप्टी सीएमओ आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ. राजवीर गंगवार, डॉ. मो. तहसीन, डॉ. अमित रस्तोगी, डॉ. कौशल गुप्ता, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. असलम (डीआईओ), सुधा सोलंकी (डीएचईआईओ), अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर उमेश राठौर, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता जितेंद्र शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल मिश्रा, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अरविंद राणा, हॉस्पिटल मैनेजर अरविंद वर्मा, पीएसआई इंडिया से शशांक दुबे, दानिश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने 17 गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version