• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सिटी मॉल के नाइट क्लब में अश्लील डांस का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा, क्लब के जिम्मेदारों और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Naya Badaun by Naya Badaun
July 15, 2026
सिटी मॉल के नाइट क्लब में अश्लील डांस का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा, क्लब के जिम्मेदारों और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग
ShareShareShare

नया बदायूं। ब्यूरो कार्यालय

युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ रोड पर प्रधानमंत्री कार्यालय तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दिल्ली स्थित आवास पर जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित एक विस्तृत शिकायती ज्ञापन प्रस्तुत किया।


ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं स्थित सिटी मॉल में संचालित एक कथित बार से संबंधित वायरल वीडियो का उल्लेख करते हुए शिकायत की गई है कि उक्त वीडियो में अर्धनग्न महिलाओं के नृत्य, शराब परोसने एवं सेवन, भारतीय मुद्रा के नोट उड़ाने तथा अश्लील गीतों के प्रदर्शन जैसी गतिविधियां दिखाई गई हैं, जिससे बदायूं की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक छवि प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।

सभी लाइसेंस एनओसी की जांच की मांग
युवा मंच संगठन ने मांग की है कि संबंधित प्रतिष्ठान के समस्त वैधानिक दस्तावेजों एवं अनुमतियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ज्ञापन में बार लाइसेंस, आबकारी विभाग की अनुमति, मनोरंजन संबंधी अनुमति, अग्निशमन विभाग की एनओसी, एफएसएसएआई लाइसेंस (यदि भोजन परोसा गया हो), ट्रेड लाइसेंस, जीएसटी पंजीकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति, संगीत/कॉपीराइट संबंधी आवश्यक अनुमति, जिला स्तरीय बार समिति की स्वीकृति सहित अन्य सभी आवश्यक मानकों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

निजी पार्टी की आड़ में चल रहा था धंधा
संगठन ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि उक्त आयोजन निजी पार्टी था, तो उसके स्वरूप, पास वितरण, शराब के सार्वजनिक प्रदर्शन, आयोजन के व्यावसायिक स्वरूप तथा संबंधित प्रशासनिक अनुमतियों की भी विधिसम्मत जांच की जाए। साथ भवन की सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा अन्य वैधानिक मानकों के अनुपालन की भी जांच कराए जाने की मांग की गई।

जिला स्तर पर नहीं हो सारी कार्रवाई

बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में भी डीएम बदायूं, एसएसपी बदायूं सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्यालय में जाकर तथा ई-मेल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण विषय को उच्च स्तर पर उठाया गया है।

कई संगठन मैदान में उतरे
युवा मंच संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि इस विषय पर क्षत्रिय महासभा बदायूं के संगठन मंत्री भूराज सिंह राजलॉयर तथा विश्व हिंदू रक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सोनू वर्मा ने भी सार्वजनिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि बार का वैधानिक संचालन अलग विषय है, किंतु यदि किसी प्रकार की अशोभनीय या अवैध गतिविधि अथवा उसका प्रचार-प्रसार हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

एफआईआर दर्ज करने की मांग
युवा मंच संगठन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद एवं श्री भगवा सेना ने प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

Previous Post

बिसौली में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Next Post

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का बदायूं दौरा, बोले योगी सरकार में गुंडाराज और अपराध खत्म

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version