• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रास्ते में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, गिरफ्तारी की मांग

Naya Badaun by Naya Badaun
July 14, 2026
रास्ते में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, गिरफ्तारी की मांग
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में दर्दनाक घटना हुई है। जनपद में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। कादरचौक थाना क्षेत्र के हरिओम की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नाधा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

दावत खाकर लौट रहा था हरिओम
बताया जा रहा है कि 12-13 जुलाई की रात जरीफनगर थाना क्षेत्र के कादरनगर उर्फ कादरचौक निवासी हरिओम दावत से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही हरिओम का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन शव को लेकर नाधा पुलिस चौकी पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती, तो युवक की जान बच सकती थी।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
जाम और बढ़ते तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

प्रशासन कर रहा स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
पुलिस और प्रशासन लगातार परिजनों से वार्ता कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Previous Post

माइक्रो लेवल योजना बनाकर समय से पूरे करें आधार के लक्ष्य: एडीएम

Next Post

चुनावी साक्षरता क्लब को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित, तीन शहरों में होगी रीजनल कॉन्फ्रेंस

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version