• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें पौधरोपण : फात्मा रजा

Naya Badaun by Naya Badaun
July 13, 2026
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें पौधरोपण : फात्मा रजा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद पौधारोपण अभियान के तहत पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आस्था से जुड़ा विषय है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं।

फात्मा रजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और उनकी देखभाल से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सांस्कृतिक आस्था और संरक्षण की भावना को मजबूत करने का महाअभियान है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और उनका संरक्षण मानव कल्याण से सीधे जुड़ा हुआ है।

चेयरमैन ने की apil
पालिकाध्यक्ष ने छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प ले। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को जीवित रखकर वृक्ष बनाना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस दिशा में अपना छोटा-सा योगदान दे, तो पर्यावरण संरक्षण एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

लोगों को किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शहनाज बानो, सबा खानम, हिना शहरोज, रुबीना शाकिर, प्रियंका कुमारी, गीता देवी, मुनब्बर जहां, रूपाली, शाजिया खान, शीबा खान, फरजाना बेगम, शिवांगी वर्मा, प्रगति सक्सेना सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

लिंगेश्वर नाथ महादेव का पुष्पों एवं फलों से भव्य-दिव्य श्रृंगार

Next Post

केंद्रीय सनातन शिक्षा बोर्ड के गठन की मांग, शिक्षा में आत्मनिर्भरता पर जोर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version