• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शिखर स्पोर्ट्स फस्ट 2026 का शानदार आगाज़, पहले ही दिन दो रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

Naya Badaun by Naya Badaun
June 29, 2026
शिखर स्पोर्ट्स फस्ट 2026 का शानदार आगाज़, पहले ही दिन दो रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं जनपद के शेखूपुर रोड स्थित शिखर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में शिखर स्पोर्ट्स फर्स्ट 2026 के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के ट्रस्टी राजन मेंदीरत्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया और सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। डिप्लोमा चैलेंजर्स ने 82 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पहला मुकाबला Diploma Dare Devils और Diploma Challengers के बीच खेला गया। टॉस जीतकर Diploma Dare Devils के कप्तान हिमांशु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Diploma Challengers ने निर्धारित 10 ओवरों में 116 रन बनाए और 117 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में Diploma Dare Devils की पूरी टीम 6.4 ओवरों में मात्र 34 रन पर सिमट गई। इस तरह डिप्लोमा चैलेंजर्स ने 82 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से अरुण ने 5 छक्कों की मदद से 41 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए। राजन ने 21 और अभिषेक ने 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके और “मैन ऑफ द मैच” चुने गए। Bachelors Warriors ने बिना विकेट गंवाए हासिल की जीत दिन का दूसरा मुकाबला Bachelors Ballistic Battalion और Bachelors Warriors के बीच खेला गया। Bachelors Warriors के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Bachelors Ballistic Battalion ने 10 ओवरों में 97 रन बनाए। टीम की ओर से रामू ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Bachelors Warriors की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 5.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्तम उपाध्याय ने नाबाद 47 रन और ज्ञानदीप ने नाबाद 39 रन की बेहतरीन पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्ञानदीप को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। Shikhar Sports Fest 2026 के पहले ही दिन खिलाड़ियों के जोश, खेल भावना और रोमांचक मुकाबलों ने प्रतियोगिता को यादगार शुरुआत दिलाई।

Previous Post

भामाशाह जन्मोत्सव पर वजीरगंज में पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Next Post

स्कूल खुलने से पहले वाहन मानक पूरे करें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version