• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में 4.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक

Naya Badaun by Naya Badaun
June 26, 2024
बदायूं में 4.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
ShareShareShare

नया बदायूं। विटामिन-ए शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विकास और हड्डियों के विकास और त्वचा और दृष्टि के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। विटामिन-ए की कमी होने से रतौंधी, कुपोषण सहित कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए छोटे बच्चे सुरक्षित रहें इसको लेकर आज से स्वास्थ्य विभाग का अभियान शुरू होगा। शहर से गांव तक बच्चों को खुराक पिलाई जायेगी।

जिले में बुधवार 26 जून से स्वास्थ्य विभाग का अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 26 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया है कि संबधित क्षेत्र की सभी एएनएम व आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को लेकर सफलतापूर्वक अभियान चलाया जायेगा। बतादें कि एक महीने के इस विटामिन-ए खुराक पिलाने के अभियान को शासन से लक्ष्य मिला है। शासन लक्ष्य के अनुसार जिले में 4.97 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जायेगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है।

बुधवार और शनिवार को ही चलेगा अभियान
सप्ताह के बुधवार और शनिवार को ही सेंशन लगाया जायेगा। जिसमें पहुंचने वाले बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जायेगी। आंगनबाड़ी व आशा बच्चों को सेंशन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी। बता दें कि 09 माह से एक वर्ष तक के बच्चे को एक एमएल और उससे ऊपर 05 वर्ष तक के बच्चों को दो एमएल खुराक पिलाई जायेगी।

450 स्थानों पर लगेंगे सेंशन
अभियान 450 स्थानों पर लगाये जायेंगे। हर महीने में आठ बार सेंशन लगाये जायेंगे। इस तरह एक महीने में 3500 सेंशन लगाये जायेंगे। जिसमें सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जायेगी। इसके वैक्सीन भरपूर उपलब्ध है।

अधिकारी की सुनिये
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मोहम्मद असलम ने बताया कि जिले में 09 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने के लिए अभियान एक महीने तक चलेगा। इसके लिए 450 स्थानों पर सेंशन चलाये जायेंगे। सभी आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बुधवार 26 जून से अभियान शुरू हो जायेगा।

Previous Post

बदायूं के 400 गांव की बिजली समस्या दूर करेगा नौशेरा बिजलीघर

Next Post

चीन सीमा विवाद : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीनी राजदूत शू फिहोंग से की मुलाकात

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version