नया बदायूं

भटपुरा में दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

नया बदायूं, संवाददाता।

बिसौली क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने फीता काटकर किया।

400 मीटर दौड़ में अर्चित ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय और आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम दौड़ में अंकित प्रथम, ऋतुज द्वितीय और सुधांशु पाल तृतीय रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में अंकित बिसौली ने प्रथम, रवि दपतरा ने द्वितीय और दिव्यांशु पंडित ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह पाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

इस मौके पर अर्जुन सिंह, तन्हा एथलीट, हिमांशु, अजय बघेल, बॉबी पाल, दिग्विजय, अभय पाल एथलीट, नवनीत एथलीट, सोनू पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version