• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नितेश राणे की विवादित टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Naya Badaun by Naya Badaun
November 6, 2026
नितेश राणे की विवादित टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
ShareShareShare

 

 

बदायूं संवाददाता।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लाडो डिटर्जेंट

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारतीय युवा कांग्रेस शफी अहमद एवं पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता तथा युवा कांग्रेस नेता अरबाज रजी के संयुक्त नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और असहमति का सम्मान होना चाहिए, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।

शफी अहमद ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। वहीं अरबाज रजी ने कहा कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। राजनीतिक लाभ के लिए की जाने वाली इस तरह की बयानबाजी समाज में वैमनस्य पैदा करती है।

प्रदेश सहसचिव सेवादल यंग ब्रिगेड फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणी स्वस्थ लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। प्रदेश सचिव मानवाधिकार विभाग मुनेन्द्र कन्नौजिया ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं है। जिला सचिव युवा कांग्रेस रोहित ठाकुर ने भी ऐसी बयानबाजी पर रोक लगाने और संबंधित मंत्री के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित संवैधानिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की।

इस अवसर पर वीरेश सिंह, डॉक्टर राज यादव, फरहान खान, फरमान गाजी बबलू, महानंद पाल, मुख्तार, बाबू चौधरी सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Previous Post

31 ई-रिक्शों से रफ्तार पकड़ेगी शहर की सफाई, फैंसी लाइटों से जगमगाया बदायूं

Next Post

जिला बार एसोसिएशन की आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, 6 नवंबर से जिला जज की अदालत का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version