नया बदायूं

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया

नया बदायूं, संवाददाता।
विश्व हीमोफीलिया दिवस राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के नर्सिंग कॉलेज में मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है।

शुक्रवार को नर्सिंग कॉलेज में इस महत्वपूर्ण दिवस को बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवासन के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व को उजागर करने को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हीमोफीलिया जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर निर्माण, भूमिका-निर्वाह (रोल प्ले) तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग ट्यूटर काजल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version