नया बदायूं संवाददाता।
विकास खंड बिसौली एवं आसफपुर में महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जेएसएचईडब्ल्यू प्रीति चौहान ने ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन 1930 के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं के बारे में बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन परामर्शदाता मुन्तजिम ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 की जानकारी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉश एक्ट एवं बाल कल्याण समिति की जानकारी दी, जबकि संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बच्चों के पुनर्वासन के बारे में बताया। बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहायक पंचायत अधिकारी, रवि कुमार, भमरपाल सिंह, प्रीति चौहान, प्रतीक्षा मिश्रा, मुन्तजिम एवं बाल परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
