नया बदायूं

कांग्रेस-सपा के विरोध पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, पुतला दहन किया

नया बदायूं संवाददाता, इस्लामनगर।

जनपद बदायूं की नगर पंचायत इस्लामनगर स्थित तिरंगा चौराहा से फवारा चौराहा तक महिलाओं द्वारा कांग्रेस, सपा एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ महिला जन आक्रोश प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी मित्तल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध स्वरूप पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया।

बुधवार को मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी मित्तल ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों की नीतियां हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस और सपा सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर इस महत्वपूर्ण पहल को बाधित किया और महिलाओं की भावनाओं को आहत किया। उन्होंने आगे कहा विपक्ष केवल दिखावे की राजनीति करता है, जबकि वास्तविकता में महिलाओं को उनका अधिकार देने में हमेशा बाधा बनता रहा है। देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और ऐसे दलों को जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान जयदेवी शास्त्री, मीनाक्षी शर्मा, राधा गुप्ता, पुष्पा रानी मौर्य, रिंकी मौर्य, सत्या शर्मा, शशि वाला, पूजा गुप्ता, रागनी गुप्ता, ममता शर्मा, विमलेश, शिवम शंखधार, राजीव शर्मा, संजीव पहलवान, अंकित वार्ष्णेय, कांता प्रसाद शाक्य, हाजी सलीम, शिवम दादा, राहुल कुमार, नीरज सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह राठी, सिद्धार्थ सक्सेना, मोहित कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।

Exit mobile version